Breaking News

इलाहाबाद – प्रधानाचार्यों को बायोमैट्रिक उपस्थिति पर मिलेगा वेतन

 

Ibn24x7news रिपोर्ट इलाहाबाद
इलाहाबाद। जनपद के प्रत्येक विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरों को केन्द्रीयकृत करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जोड़ा जाय और सभी प्रधानाचार्य भी अपनी उपस्थिति बायोमैट्रिक पर अंकित करें। क्योंकि जुलाई माह से वेतन बायोमैट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही निर्गत किया जायेगा।

उक्त बातें जिला विद्यालय निरीक्षक आर.एन विश्वकर्मा ने जनपद स्तरीय प्रधानाचार्यों की एक बैठक में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में अनुपस्थित प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जायेगा। समुचित कारण न होने पर संबंधित का वेतन भी अवरूद्ध किया जा सकता है। श्री विश्वकर्मा ने बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ-साथ खेलकूद, अग्रिम पंजीकरण के आवेदन सहित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त रितु सुहास ने सभी प्रधानाचार्यों से पालीथिन हटाने एवं कपड़े का झोला वितरित कराने की अपील की। जिसे शिक्षक दिवस यानि पांच सितम्बर को किया जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *