Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 30 at 9.30.44 PM

भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ देश व प्रदेश का चंहुमुखी विकास:डा.कमल गुप्ता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःभारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डा.कमल गुप्ता और प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने भाजपा जिला फरीदाबाद के पदाधिकारियों की बैठक ली । बैठक में कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा,विधायक सीमा त्रिखा,नरेंद्र गुप्ता,मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़,महापौर सुमन बाला,अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर,जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर. एन.सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार फरीदाबाद आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डा.कमल गुप्ता का जोरदार स्वागत किया।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू और कैबिनेट मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने फरीदाबाद के सभी 20 मंडल के प्रभारियों,पालकों,मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ बैठक कर जिला सगंठन विस्तार एंव सुदृढीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। डा.कमल गुप्ता ने फरीदाबाद की सभी विधानसभाओं में त्रिदेव सम्मलेन, त्रिदेव सत्यापन,संगठन विस्तार, शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर प्रवास,संगठन की कार्य पद्धति आदि संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। डा.कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक,राजनीतिक संगठन है,जिसके कारण देश और प्रदेश में हम सत्ता में हैं और यह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के कारण मुमकिन हुआ है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत का पाठ पढ़ाया और कहा कि पिछले सात सालों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश व प्रदेश का चंहुमुखी विकास हुआ है।

सैकड़ों जनहितकारी व कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अन्त्योदय के मूल मंत्र पर चलकर किसान,गरीब,मजदूर व कतार के अंतिम व्यक्ति का विकास कर उनको सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि लोक संपर्क,लोक सग्रंह,लोक संवाद,लोक योजना के तहत कार्यकर्ताओं को कार्य करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को सम्पर्क और संवाद के जरिए संगठन को मज़बूत करने का कार्य,संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत रखना और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार करना है। महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सुने और हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुनाएं।जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू और कैबिनेट मंत्री डा.कमल गुप्ता ने बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाते हुए त्रिदेव सम्मलेन और संगठन के अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू और कैबिनेट मंत्री डा.कमल गुप्ता के मार्गदर्शन से जिला पदाधिकारियों में एक नई उर्जा का संचार हुआ है।

और जिससे सिंचित कार्यकर्त्ता पूरी लग्न और मेहनत से बूथ को मजबूत करने का कार्य करेंगे और संगठन विस्तार के कार्य में लगेंगे। आज की बैठक में जिला विस्तारक ललित बंसल,प्रवक्ता हुकमसिंह भाटी,ओमप्रकाश रेक्स्वाल,सुरेन्द्र तेवेतिया,वजीर सिंह डागर,मंडलों के पालक, मंडल प्रभारी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री,जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर,पंकज रामपाल,लखमी चन्द भारद्वाज, संजीव भाटी,बिजेन्द्र नेहरा,जिला सचिव हरेन्द्र भडाना,मुकेश अग्रवाल,रविन्द्र त्यागी,पुनीता झा, सुनीता बघेल,भारती भाकुनी, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा,जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, प्रवीण चौधरी,मनोज वशिष्ठ, मदन पुजारा,सोशल मीडिया सह संयोजक प्रिया सहगल,सचेत जैन,मोर्चों के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह,सुखबीर मलेरना, लाजर रंजीत सेन और सोशल मीडिया व मीडिया टीम के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *