Breaking News

अहरौरा – मीरजापुर: पीछे से तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रक में घूसी, मौत

पीछे से तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रक में घूसी,  मौत
अहरौरा – मीरजापुर– स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर किलर रोड से बाइक सवार राजेश कुमार यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र घूरन यादव निवासी लठिया कला जनपद चन्दौली वाराणसी की ओर जा रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात्रि के आठ बजे थे। वह तेज रफ्तार से घाटमपुर पहुंचा था कि आगे जा रही ट्रक में भिड़ गया। घटनास्थल पर ही तत्काल मौत हो गई। उसका सिर कुचल गया था जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गयी थी। अहरौरा पुलिस को तत्काल सूचना दी गई तो चौकी प्रभारी बूढ़ादेई आलोक कुमार सिंह हमराहियों संग मौका – ए – वारदात पर पहुंचे और जामातलाशी से मोबाइल व कुछ कागजात मिले जिसके आधार पर उसके घर सूचना दी।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के चुनार भेजवा दी गई है। घटना में संलिप्त ट्रक फरार बताया जा रहा है।
जहाँ घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों में ड्राइवरिंग गलतियों को लेकर कई प्रश्न खड़े हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर परिजनों में सूचना से ही मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट  हरिकिशन अग्रहरि ibn24x7news अहरौरा – मीरजापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *