Breaking News

बिजली कनेक्शन पर रजिस्ट्री के बाद अब रोक हटी

  • फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विधायक नीरज शर्मा ने एनआईटी के स्टेशन के 100 मीटर दायरे में बिजली के नए कनेक्शन के मामले में 21 अप्रैल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, (बिजली) पीके दास को पत्र लिखा था। इस मामले को मध्य नजर रखते हुए अब बिजली के नए कनेक्शन दिए जा सकेंगे। रजिस्ट्री पर रोक हटने के बाद अब नए बिजली के कनेक्शन पर रोक हटाई गई है। विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान, एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा ने एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे पर भू-संपत्तियों की रजिस्ट्री पर लगी रोक का प्रश्न उठाया था।

IMG 20220520 WA0035

विधायक नीरज शर्मा द्वारा उप मुख्यमंत्री को बताया गया था कि माननीय न्यायालय द्वारा सिर्फ अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई हुई है। इस क्षेत्र में प्लाट व भवनों की रजिस्ट्री व बिजली के मीटर पर कोई रोक नहीं है, हालांकि रक्षा मंत्रालय ने डबुआ कालोनी एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों की मांग पर इस दायरे में मूलभूत सुविधाओं व मरम्मत की छूट दी हुई है।

तभी इसी मामले में उप मंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि 100 मीटर क्षेत्र के दायरे में निर्माण कार्य नहीं हो सकते। साथ ही यह भी कहा गया कि सरकार की ओर से जांच के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एयरफोर्स स्टेशन के दायरे में भी भू-संपत्तियों की रजिस्ट्री हो सकेगी।

इसके बाद रजिस्ट्री पर रोक हटा दी गई थी। उनका कहना है उन्होंने मुख्य सचिव, बिजली विभाग पीके दास को मीटर कनेक्शन पर रोक बारे पत्र लिखा था। अब नए कनेक्शन दिए जा सकेंगे। इसके लिए विधायक मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा पीके दास का आभार व्यक्त करता हूं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *