Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 27 at 2.33.20 PM

जाटलैंड के बाद अब दक्षिणी हरियाणा को साधेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 27 at 2.33.20 PM

फरीदाबाद:विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित कर तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरीदाबाद में रैली करेंगे और भाजपा का परचम लहराने के लिए भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोटों की अपील करेंगे। मोदी की यह रैली जाटलैंड के बाद अब दक्षिणी हरियाणा को साधने का काम करेगी। मोदी की रैली से पहले 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 28 सितम्बर को सुबह 10 बजे एनआईटी विधानसभा की डबुआ मंडी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक विशाल जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने एवं जनता का आशीर्वाद मांगने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे पृथला विधानसभा के गदपुरी टोल पर फरीदाबाद लोकसभा की एक विशाल जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। अटल कमल में पत्रकारवार्ता के दौरान कृष्णपाल गुर्जर के साथ जिला चुनाव प्रभारी पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री पीपी चौधरी,जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जेजू ठाकुर,मीडिया सह प्रभारी राज मदान,आभाष अग्रवाल उपस्थित रहे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी हरियाणा में कुल 4 रैलियां कर रहे हैं, 2 रैली हो चुकी हैं,तीसरी रैली हिसार में हैं और चौथी और आखिरी रैली फरीदाबाद में होगी। कुरुक्षेत्र और सोनीपत के गोहाना में हुई रैली में अपार जन समूह उमड़ा और मोदी को सुना है। फरीदाबाद में 1 अक्तूबर को होने वाली रैली हरियाणा के सबसे विशाल रैली होगी,जिसमें लाखों की संख्या में जनता पहुंचकर विश्व के सबसे लोकप्रिय एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी विचारों को सुनेगी। गुर्जर ने कहा कि जाटलैंड के बाद अब मोदी जी दक्षिण हरियाणा की जनता को साधेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता का आशीर्वाद मांगेंगे। गुर्जर ने कहा कि मोदी जी की गदपुरी टोल पर होने वाली रैली की तैयारियां जोरों पर हैं और रैली की तैयारियों के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पीएम मोदी के फरीदाबाद आगमन को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है।

रैली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता हर सेक्टर, कॉलोनी और गांव-गांव जाकर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हरियाणा में हवा चल रही है और मोदी जी के आने के बाद यह हवा और तेजी से चलेगी,पिछली बार हम फरीदाबाद में 7 सीटें जीते थे,अबकी बार फरीदाबाद लोकसभा की सभी 9 सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। गुर्जर ने कहा कि हरियाणा का इतिहास रहा है जिसकी केंद्र में सरकार होती है,हरियाणा में उसी पार्टी की सरकार बनती है। हरियाणा के लोग विकास चाहने वाले लोग हैं और जनता को पता है केंद्र के साथ चलने से ही दुगुनी तिगुनी गति से विकास होगा। देश की जनता ने एनडीए को तीसरी बार केंद्र में बहुमत दिया और मोदी की तीसरी बार इतिहास रच कर देश के प्रधानमंत्री बने,उसी तरह हरियाणा की जनता भी इतिहास रचेगी और भाजपा की तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाएगी। गुर्जर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को अच्छे से पता है 2004 से 20 14 के 10 सालों में कैसे खर्ची देनी पड़ती थी फिर नौकरी की पर्ची मिलती थी,कांग्रेस की सरकार खर्ची पर्ची वाली सरकार थी और 2014 में जैसे ही भाजपा की हरियाणा में सरकार आई,हमने खर्ची पर्ची सिस्टम को बंद कर योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने 10 वर्षों में नई-नई योजनायें लाकर और अपने संकल्पों को पूरा का प्रदेश की जनता को खुशहाल करने का काम किया। कांग्रेस ने सिर्फ झूठे वादे कर अन्य प्रदेशों में वोट बटोरने का काम किया। कांग्रेस ने गारंटी दी है कि ₹2000 हर महीने पेंशन महिलाओं को खाते में भेजेंगे,हिमाचल में भी यही वादा किया था लेकिन एक रुपया भी नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प किया है कि 2 लाख युवाओं को नौकरी देंगे वो भी बगैर खर्ची पर्ची के और कांग्रेस ने गारंटी दी है नौकरी देंगे लेकिन नहीं बताया,बिना खर्ची पर्ची के देंगे। कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल कांग्रेस के प्रत्याशी खोल रहे हैं। इनकी नियत में खोट है,कांग्रेस के प्रत्याशी 50 वोट पर एक नौकरी देने की बात कर रहे हैं। रिश्तेदारों और कार्यकर्ताओं को नौकरी देने की बात कर रहे हैं,पर्ची और खर्ची से नौकरी देना कांग्रेस का कल्चर है। कृष्णपाल गुर्जर और जिला अध्यक्ष के सामने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जेजू ठाकुर वापिस भाजपा में लौटे। जेजू ठाकुर ने कहा कि उनका मान सम्मान भाजपा में है तो वो वापिस भाजपा में लौट आये और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा एवं केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उनको किसान मोर्चा का दोबारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *