Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 30 at 9.21.17 AM

नेवरा में चल रहे अवैध निर्माण का ए डी एम प्रशासन ने दिया स्थगन आदेश

मुदस्सिर हुसैन।। IBN

मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पूरे टीका मजरे नेवरा निवासी सुभाष चन्द्र यादव ने नेवरा में कथित रूप से अपात्रों को दिए गए पट्टे पर हो रहे निर्माण को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी रुदौली से इसकी शिकायत की,शिकायत के बाद भी जब निर्माण कार्य नहीं रुका तो सुभाष चन्द्र यादव ने अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में शरण ली, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने वादी सुभाष चन्द्र यादव की और से स्थगन प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए स्थगन आदेश दे दिया। सुभाष चन्द्र यादव की तरफ से अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय में दिए गए स्थगन प्रार्थना पत्र में बताया कि उक्त वाद रहते विपक्षी गण मौके पर निर्माण कार्य कर रहे हैं,जिससे वाद की प्रकृति पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसी इस्थिती में वाद के निस्तारण तक पक्षों को यथा स्थिति बनाए रखने व अपर न्यायालय के आदेश व प्रस्ताव का क्रियान्वयन व प्रभाव इस्थित किया जाना न्याय संगत होगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने गाटा संख्या 890 मिन 651मिन1529मिन153मिन738मिन568मिन के किसी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए, न ही उसकी नवैयत बदली जाए, अपर जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेश तक यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *