Breaking News
9d7b3cf4 5707 4527 857f 6f92ccae3ab2

गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों का जन-जन में प्रचार करें कार्यकर्ता:डा.अशोक तंवर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट9d7b3cf4 5707 4527 857f 6f92ccae3ab2

फरीदावाद:आम आदमी पार्टी फरीदाबाद (शहरी) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी एवं लोकसभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा ने आज आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रचार कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन एवं फरीदाबाद नगर निगम चुनाव प्रभारी डा.अशोक तंवर से मुलाकात कर अपनी नियुक्ति पर उनका आभार जताया।

इस दौरान हरेंद्र भाटी व राजेंद्र शर्मा ने डा. तंवर को गुलदस्ता भेंट किया और उनका मुंह भी मीठा कराया। इस मौके पर डा.अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में निरंतर मजबूत हो रही है और संगठन को मजबूत करने के लिए जिन-जिन पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई है,वह पूरे उत्साह के साथ संगठन को मजबूत कर रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, इस सरकार ने लोगों को केवल महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात दी है,आज जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है,जबकि सरकार में बैठे मंत्री-विधायक और अधिकारी सत्ता की मलाई खाने में लगे है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन अब इस सरकार को चेहरा भली भांति जान चुकी है इसलिए आने वाले नगर निगम व विधानसभा चुनावों में इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का जन-जन में प्रचार करें।

जिससे कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बने। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी व लोकसभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा ने डा.अशोक तंवर को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में संगठन को मजबूत करने और सत्तारूढ़ सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष उजागर करने में कार्यकर्ता कोई कमी नहीं छोड़ेंगे और पूरी मजबूती से आमजन की आवाज को बुलंद करने काम करेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से लोकसभा उपाध्यक्ष विनोद भाटी,संतोष यादव,ओपी वर्मा,नितिन यादव मलेरना,मूलकराज भड़ाना आदि मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *