Breaking News
Screenshot 20241231 234621

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालो पर होगी कार्यवाही:नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने निगम के सभी कराधान अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स सम्बंधित बैठक ली।Screenshot 20241231 234621

बैठक में उन्होंने सभी कराधान अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है कि अपने अपने संबंधित क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले लोगों को नोटिस जारी करें ताकि वे अपना प्रॉपर्टी टैक्स समय रहते जमा करा सकें। अन्यथा ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों पर प्रॉपर्टी सीलिंग की कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने कहा कि पहले चरण में उन प्रॉपर्टी मालिकों को चिन्हित कर उनको नोटिस भेजे जिन पर बड़ी राशि बकाया है।

उन्होने आमजन से अपील की कि वह समयानुसार अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। ताकि वह निगम द्वारा की जाने वाली आगामी कार्यवाही से बच सके। उन्होंने कहा की यह टैक्स शहर के विकास के लिए प्रॉपर्टी मालिको से लिया जाता है समय पर टैक्स जमा होगा तो शहर का विकास भी बेहतर होगा।

बॉक्स लाल डोरा आबादी के अंतर्गत आने वाली प्रॉपर्टी को लेकर भी नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने हरियाणा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार सभी जेडटीओ को दिशा निर्देश दिए है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में लाल डोरा/आबादी वाली प्रॉपर्टी का सेल्फ सर्टिफाइड करवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर स्वप्लिन रविन्द्र पाटिल,अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर गौरव आंतील सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *