Breaking News

खेत में बकरी चराने पर गोली चलाने के आरोपी की मेडिकल कॉलेज में मौत

2 9

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करमैनी डीह में गोली चलाने के आरोपी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।एसएचओ पटहेरवा ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित था।

करमैनी बाजार गांव में 17 फरवरी को बकरी चराने के लिए विवाद हुआ था। इससे गुस्साए डॉ. जियाउल इस्लाम ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली दाग दी। गांव के मुहम्मद आरिफ (25) के कंधे में गोली लगी। घटना के बाद गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर रिवाल्वर छीन लिया। उसे पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गोली से घायल मुहम्मद आरिफ और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने आरोपी जियाउल इस्लाम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। गोली चलाने के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। पटहेरवा के एसएचओ गिरीजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *