Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 04 at 9.29.39 PM

आप जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने अंग्रेजी शासन से की भाजपा की तुलना

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःआम आदमी पार्टी ने शनिवार को किसान,मजदूर बचाओ खेत बचाओ कार्यक्रम को लेकर बडख़ल गुड़गांव रोड स्थित जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा
रहे किसान,मजदूर बचाओ-खेत बचाओ कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता को जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने संबोधित करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा के सह प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में 5‌ सितंबर को रोहतक स्थित सर छोटूराम की प्रतिमा से इसकी शुरुआत की जायेगी और 13 सितंबर को पलवल में इसका समापन किया जाएगा,जहां महात्मा गांधी ने गिरफ्तारी दी थी।

भड़ाना ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अंग्रेजी हुकूमत की तरह कार्य कर रही है। गरीब आदमियों पर बिल्डोजर चलाया जा रहा है, उनको उजाड़ा जा रहा है। रोड मार्च निकालकर लोगों को डराया धमकाया रहा है। एसडीएम द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज करने के ऑर्डर दिए जा रहे हैं,जैसे वो कोई अपराधी हो। जिसको लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का बयान आता है कि एसडीएम के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए,बेहद हास्यास्पद है।

 

क्योंकि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री इस तरह का बयान दे रहा है,तो एसडीएम के खिलाफ कार्यवाही क्या विपक्ष करेगी। किसान सेल के साउथ जोन अध्यक्ष विजय गोदारा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों पर लाठीचार्ज करवाकर केंद्र सरकार की वाहवाही लूटना चाहती है। किसान,मजदूर बचाओ खेत बचाओ यात्रा निकालकर आम आदमी पार्टी स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि वो किसानों के साथ खड़ी है। प्रेसवार्ता को व्यापारी प्रकोष्ठ के साउथ जोन अध्यक्ष अमन गोयल,महिला अध्यक्ष साउथ जोन मंजू गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू,जिला प्रवक्ता सुनील ग्रोवर,एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, संगठन मंत्री विनोद भाटी, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष मनिषजीत सिंह,ब्रजेश नागर, एडवोकेट दिनेश भारद्वाज,जिला सचिव भीम यादव,डीएस चावला आदि ने संबोधित।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *