Breaking News
e3a04e48 94a3 4352 ac75 007516b9492b

दिल्ली और पंजाब में सभी लोकसभा सीटों पर होगी आम आदमी पार्टी की विजय:चरणजीत सिंह धारीवाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टe3a04e48 94a3 4352 ac75 007516b9492b

फरीदाबाद:आने वाले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की सभी सीटें जीतने जा रही है और हरियाणा में भी 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। यह विचार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब सरकार में चेयरमैन चरणजीत धारीवाल ने फरीदाबाद में व्यक्त किये जो एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाये जाने के बाद फरीदाबाद पहुंचे थे।

फरीदाबाद पहुंचने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना के दफ्तर पर उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का गुरुमंत्र भी दिया और कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें और यहां से भी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकें।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमें एकतरफा जीत मिली। हमारे छोटे -छोटे कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े नेताओं का किला ढहा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को घर -घर तक पहुंचाएं। हरियाणा सरकार ने जितने घोटाले किये हैं उसे भी जनता तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार को अहसास हो चुका है कि वो सत्ता से जाने वाली है इसी लिए भाजपा ने आनन-फानन में प्रदेश अध्यक्ष को बदला है। धारीवाल ने धर्मवीर भड़ाना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हजारों लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ा और हाल में परिवार जोड़ों अभियान के तहत एनआईटी विधानसभा के तीन हजार से ज्यादा परिवारों को पार्टी से जोड़कर कमाल कर दिया।

इस मौके पर धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि परिवार जोड़ो अभियान के बाद मेरा जन संपर्क अभियान भी जारी है और दस हजार परिवारों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भी बदलाव के लिए तैयार है और दिल्ली पंजाब जैसी सुविधाएं चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा -जेजेपी सरकार ने लोगों को जुमलों के अलावा कुछ नहीं दिया।

दर्जनों घोटाले हुए और परिवार पहचान पत्र में बड़ी धांधली पर प्रदेश के कई लाख लोगों को कई महीने से परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर हरेंद्र भाटी, जिला सचिव मेहरचंद हरसाना,भीम यादव,सुभाष बघेल,हरजिंदर मेंहदीरत्ता,सचिन चौधरी,अमित कुमार,राजा भैया, राम गौर,हरिदत्त शर्मा,मनोहर विरवानी,पुनीता भड़ाना,इंदिरा सिंह,सुदेश राणा,विशाल नागर, विपिन कुमार,संतोष कुमार बिजेंदर भामला,जीतू सिंह,भोला कश्यप,प्रताप,गज्जे चंद्रपाल चौधरी,देवराज गौर,मेंबर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *