फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी नेक्स्ट फाउंडर प्रेसिडेंट रोटेरियन नवीन पसरीचा ने अपनी धर्मपत्नी रोटेरियन रचना पसरिचा,क्लब के प्रधान शुभांकित गुप्ता,सचिव गीत नागपाल,कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा व सदस्य चैतन्य अरोड़ा,पंकज मुजांल,पार्थ गुप्ता,प्रदुम्मन,प्रंशात पाराशर,सौरव बजाज,गगन वर्मा,अमित आर्य,अंजलि मुजांल व आरव के साथ सेक्टर-9 रोटरी ब्लड सेंटर का दौरा कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर रोटरी ब्लड सेंटर के प्रैसीडेंट पी पी पसरीचा भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
नवीन पसरीचा और रचना पसरीचा ने सेंटर में ब्लड चढ़ा रहे थैलेसिमाग्रस्त बच्चों से बात की और उनको इस ब्लड बैंक में किसी प्रकार की कोई असुविधा तो नहीं होती के बारे में पूछा और इस सेंटर को किस तरह बेहतर से बेहतर बना सकते है इसके बारे में उनके विचार लिए। इस मौके पर नवीन पसरीचा ने कहा कि ब्लड सेंटर वाकई में सराहनीय काम कर रहा है।
इन बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर हमें भी यह लगता है कि ईश्वर ने शायद हमें इन बच्चों की सेवा करने के लिए ही भेजा है। उन्होनें कहा कि हमारा क्लब समय समय पर रक्तदान शिविर लगाता रहता है ताकि कोई भी रक्त की कमी की वजह से अपने प्राण ना त्याग सके। रचना पसरीचा ने कहा कि रक्त ईश्वर दे सकता है या इंसान और कोई दूसरा जरिया नहीं है।
कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में 4 बार,जिसका हीमोगलोबिन 12.5 से ज्यादा हो तथा उम्र 18 से 62 वर्ष हो,वजन 50 किलो से ज्यादा हो। जीवन को लंबा जीने के लिए इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं है। पीपी पसरीचा ने कहा कि आपका दिया हुआ रक्त 4 लोगों की जान बचाता है। दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की,गर्भवती महिला की,आपरेशन के दौरान और थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों की।