Breaking News

बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय नन्दपुर में हुआ कार्यक्रम

बलिया। भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प- HEW के अंतर्गत 21 जून से O4 IMG 20240911 WA0019

अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुमार बेटी वचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत 100 Days Camp के अंतर्गत यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सप्ताह थीम का आयोजन ग्राम प्रधान नन्दपुर के द्वारा प्राथमिक विद्यालय नन्दपुर शिक्षा क्षेत्र बेलहरी पर आयोजित किया गया।IMG 20240911 WA0020

केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह के द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हो रहे यौन हिंसा से बचने व मासिक धर्म में स्वच्छता से रहने, दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), विधवा पेंशन, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, मुख्यमंत्री कन्या

सुमंगला योजना तथा वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली सहायता/कार्य प्रणाली (मेडिकल सुविधा, अल्पावास, काउसलिंग, विधिक सहायता,पुलिस सहायता) के बारे में अवगत कराया गया।

सरकार द्वारा संचालित हेल्प लाइन नम्बरों से सम्बंधित टोल श्री नंबर 181, 1098, 112,1090,1076,102, 108 आदि नम्बरों के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रधानाचार्य, नीलम शुक्ला, हर्षवर्धन तथा अध्यापक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *