📰 टीम IBN न्यूज़
रिपोर्टर: राकेश
📍 स्थान: गाजीपुर
🗓️ तारीख: 21 मई 2025
गाजीपुर में शराब की दुकानों पर भीड़, मॉडल शॉप्स में तब्दील हुईं कम्पोजिट दुकानें
सरकारी लॉटरी से आबंटित दुकानों पर निजी हाथों का कब्ज़ा, हाईवे और मोहल्लों में खुलेआम शराबखोरी
रिपोर्ट:
गाजीपुर में आबकारी विभाग द्वारा सरकार के निर्देश पर आबंटित शराब और बीयर की दुकानों को निजी हाथों में सौंपे जाने के बाद जिले भर में शराब बिक्री की होड़ मच गई है। ये सभी कम्पोजिट दुकानें हैं, जहाँ अंग्रेजी शराब और बीयर एक ही काउंटर से बेची जा रही हैं।
इन दुकानों को मॉडल शॉप्स का रूप दे दिया गया है, जहाँ कुर्सी-मेज लगाकर ग्राहकों को बैठने की सुविधा दी जा रही है। यह नज़ारा अब शहर के मुख्य मार्गों, मोहल्लों और हाईवे के किनारे आम हो गया है।
मार्च-अप्रैल में हुई लॉटरी प्रक्रिया में कई ऐसे लोगों को दुकानें मिल गईं जो पहले कभी शराब के व्यवसाय से नहीं जुड़े थे। उन्हें उम्मीद थी कि सरकारी दुकान से अच्छा मुनाफा होगा और परेशानी भी नहीं होगी।
जिला मुख्यालय के लंका, भुतहिया टाड़, जंगीपुर, मरदह, भड़सर, सैदपुर, औड़िहार, खानपुर जैसे इलाकों में इन दुकानों के बाहर शराब प्रेमियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों ने जब हाईवे और व्यस्त इलाकों में शराबखोरी की शिकायत पुलिस से की, तो कुछ दिन की सख्ती के बाद पुलिस ने चुप्पी साध ली। जंगीपुर मंडी परिषद में निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी और दो दर्जन सिपाही भी हालात देखकर हैरान रह गए। हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही शराब पीने वाले भाग निकले और ठेकेदार ने थानेदार से बातचीत कर दुकान जारी रखने की अनुमति ले ली।