टीम आईबीएन न्यूज़
ब्युरो रिपोर्ट
्औ
गाजीपुर:सत्र 2024-25 का CBSE 10वीं एवं 12वीं बोर्ड का परीक्षाफल घोषित हुआ। 10वीं में कुल 78 एवं 12वीं में कुल 87 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 95•40% लेकर मनीष चौधरी 10वीं टाॅपर, 92% के साथ रश्मी कुशवाहा 12वीं (साईंस टाॅपर) एवं 90•4% लेकर प्रीत कुमार सिंह (काॅमर्स टाॅपर) बने। इस मौके पर विद्यालय के चेयरपर्सन हाजी रियासुद्दीन खान साहब चेयरमैन साकिब खान डायरेक्टर औरंगजेब खान प्रिंसिपल संजीव कुमार तिवारी एवं वाईस प्रिंसिपल मारिया लिसा शाजी ने सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता अभिभावकगण एवं शिक्षकों को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी।
विद्यालय परिसर सफल छात्र-छात्राओं तथा उनके साथ आए अभिभावकगण से लबालब भरा हुआ था। सबसे पहले सभी टाॅपर्स छात्र-छात्राओं का चेयरपर्सन (हाजी रियासुद्दीन खान साहब),चेयरमैन (साकिब खान), डायरेक्टर (औरंगजेब खान), प्रिंसिपल (संजीव कुमार तिवारी) एवं वाईस प्रिंसिपल (मारिया लिसा शाजी) द्वारा माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात ट्राफी वितरित कर सारे टाॅपर्स को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद ज्ञापन किया गया। फर्स्ट 10 टाॅपर्स की लिस्ट (10वीं बोर्ड) में 95•4% (मनीष चौधरी), 94•6% (आफरीन ज़हाँ), 91•8% (स्नेहा गुप्ता), 91•2% (निशांत श्रीवास्तव), 90•0% (अमन सिंह), 88•4% (शैलजा सिंह), 88•2% (सुरज कुमार), 88•2% (स्वीकृतिका कुमारी), 88•0% (शिवम राय) एवं 86•0% (पायल वर्मा) रहीं। फर्स्ट 10 टाॅपर्स की लिस्ट (12वीं बोर्ड) में 92•0% (रश्मी कुशवाहा), 90•4% (प्रीत कुमार सिंह), 86•0% (अंजली कुशवाहा), 83•8% (रोहित गुप्ता), 83•4% (उत्सव सिंह), 82•8% (किंजल शर्मा), 82•4% (श्रुति कुमारी), 81•4% (इकरा खातून), 81•0% (रफत फैयाज़) एवं 81•0% (राजश्री) रहीं।
डालिम्स सनबीम स्कूल, रकसहाँ, दिलदारनगर लगातार 5 वर्षो से 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षाफल में दिलदारनगर क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहा है। इस बार भी छात्र-छात्राओं ने 10वीं बोर्ड में 95•4% तथा 12वीं बोर्ड में 92•0% लेकर डालिम्स सनबीम स्कूल, रकसहाँ,दिलदारनगर का हमेशा के लिए दिलदारनगर क्षेत्र में झंडा गाढ़ दिया है।