Breaking News

सलेमपुर: डोमया दुघ्द वाहन पलटी ‘ वाहन के निचे दबने से चालक की मौत ‘ खलासी बाल बाल बचा

डोमया दुघ्द वाहन पलटी ‘ वाहन के निचे दबने से चालक की मौत ‘ खलासी बाल बाल बचा
दुग्ध का पैकेट भर कर बिहार के गोपालगंज जारही एक डोमया दुग्ध वाहन भोर में रामजानकी मार्ग पर अनियंत्रित हो कर रोड किनारे पानी से भरे गड्ढे में जाकर पलट गयी चालक के वाहन के निचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी गाड़ी पलट जाने के बाद खलासी बाल बाल बच बचाकर घटना स्थल से किसी तरह पास के गांव पहुंचा और शोर मचाकर ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी
मिली जानकारी के मोताबीक गाजीपुर जिले के सारबपुर गांव थाना रेवतीपुर निवासी पंकज यादव पुत्र राज किशोर डोमया दुग्ध वाहन लेकर बिहार प्रांत के जिला गोपालगंज जा रहा था वह गुरुवार की भोर में लग भग तीन बजे लार थाना अंतर्गत फतेहबाद के समीप जैसे ही पहुंचा गाड़ी अनियंत्रित हो कर रोड के किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई|
वाहन पलट जाने से चालक पंकज यादव वाहन के निचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वहीं खलासी सद्दाम पुत्र मुमताज निवासी नवलबरेसर जिला गाजीपुर बाल बाल बच बचाकर पास के गांव मेहरौना जाकर गांव वालों को इस घटित घटना की जानकारी दी गांव वालों ने इसकी सूचना लार पुलिस को दिया सूचना पाकर पहुंचे लार एस ओ विजय नारायण ने ग्रामीणों की मदद से वाहन के निचे से शव निकलवा कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये देवरिया भेजा इस घटना के सम्बंध में खलासी सद्दाम का कहना है कि चालक के सो जाने से यह घटना घटी है और खलासी ने यही बात तहरीर देकर भी बतायी है |

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *