Breaking News

देवरिया – भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत विशेष स्वच्छता अभियान संपन्न

IMG 20250413 WA0008

*देवरिया (सू0वि0) 13 अप्रैल।*

 

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के दृष्टिगत आज जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती अलका सिंह की उपस्थिति में अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक स्थल की साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील की कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को पूरे उत्साह व सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाएं। आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत गरिमा व समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके जीवन, संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान के विषय में आमजन को बताया जाएगा।

स्वच्छता कार्यक्रम में एडीएम (प्रशासन) जैनेंद्र सिंह, ईओ संजय तिवारी, रमेश वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …