Breaking News

राजगढ़-मडिह़ान मिर्जापुर:- दबंगो ने किया ट्रक पर कब्जा व ले के भागने की कोशिश

Ibn24x7news रिपोर्टर शरद मिश्र व वेदप्रकाश मिश्र
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी के अंतर्गत नदीहार मार्केट में तीन दबंगों के द्वारा ट्रक के ड्राइवर को मार के रूपया छीन लिया और ट्रक पर कब्जा किया गया और ट्रक को ले कर भागने की कोशिश की गई लेकिन सही तरीके से गाड़ी ना चलाने के कारण गाड़ी को बीच रास्ते में छोड़ कर के भाग गए ट्रक ड्राइवर के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और राजगढ़ पुलिस चौकी से उप चौकी ईनचार्ज सुबाष यादव मय हमराह के साथ मौके पर पहुंचकर के दबंग जो ट्रक लेकर भाग रहा था पिंटू कुमार सिंह को गिरफ्तार किए बाकी दो अपराधी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं बाकी नवीन कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह उम्र 26 वर्ष नदीहार निवासी व दीपक कुमार सिंह पुत्र कन्हैया सिंह उम्र 24 वर्ष धनसिरीया रिया का निवासी है ! सत्ता पक्ष के दबाव में आकर के पुलिस के द्वारा धारा 151 में अपराधी पिंटू कुमार सिंह पुत्र मुन्नर सिंह उम्र 28 वर्ष का चालान किया गया प्राप्त सुचना के अनुसार तीनो अभियुक्त शराब गांजा व हिरोईन के आदि है आये दिन कोई ना कोई बवाल मचाये रहते हैं लेकिन पहुँच उपर तक होने से पुलिस भी कोई कार्यवाही नहीं करना चाहती है जिसके कारण पटेलनगर शाहगंज रोड नदिहार मे बेखौफ होकर ट्रक को कब्जा मे लेकर भागने का नाकाम प्रयास किया गया यदि समय रहते पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया गया तो ये दबंग किस्म के लोग कोई भी काण्ड कर सकते हैं और पुलिस सिर्फ तमाशा ही देख सकती हैं बाकी 2 की खोज जारी है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *