Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 25 at 11.29.41 PM

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने 5 लाख की स्कॉलरशिप देकर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय वार्षिक स्कॉलरशिप उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 50 विद्यार्थियों को कुल 5 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नन्हें-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ किया। दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त बल्लभगढ़ जिलाध्यक्ष सोहन पाल छोकर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सोहन पाल छोकर ने विद्यालय द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धा और शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की।

विद्यालय के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने बताया कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल हर साल मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करता है। इस बार भी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 5 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की गई, जिसमें छात्राओं ने विशेष रूप से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि स्कॉलरशिप देने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि 29 मार्च को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौड़ा में भी स्कॉलरशिप समारोह का आयोजन किया जाएगा।

समारोह में विद्यालय की निदेशक सुनीता यादव और प्रिंसिपल श्वेता ने मुख्य अतिथि का राधा-कृष्ण की छवि स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य श्वेता ने अंत में सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर कोऑर्डिनेटर रेनू, मिडिल कोऑर्डिनेटर नेहा, जूनियर कोऑर्डिनेटर रमा और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …