Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 24 at 3.10.00 PM

ब्रेकिंग न्यूज सड़क दुर्घटना में जीएनएम छात्रा की मौत, चार घायल

अयोध्या ब्यूरो, कामता शर्मा अयोध्या।

एनएच 27 पर रुदौली के भेलसर मखवापुर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में जीएनएम की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब कोतवाली रुदौली के भेलसर चौराहे से सोहावल की ओर सवारी लेकर जा रहे एक टेंपो को पीछे से तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में टेंपो में सवार सभी चार यात्री बुरी तरह घायल हो गए, जबकि भवदिय में पढ़ रही एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल ने अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली भिजवाया। वहां इमरजेंसी मेडिकल अफसर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …