Breaking News

10 लाख के चेक अनादरण केस में ईंट सप्लायर गिरफ्तार

भीनमाल: पुलिस ने 10 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में 2 गिरफ्तारी वारंट के तहत केजीएन ईंट सप्लायर्स के मालिक को गिरफ्तार किया है।IMG 20250323 WA0000

आरोपी को हिरासत में लेने के बाद श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट, घड़साना से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर जसवंतपुरा रोड, अशोक नगर निवासी दाउद खान पुत्र उमराव खान को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और घड़साना पुलिस को सौंप दिया गया।

क्या है मामला?

मामला वर्ष 2020 का है, जब आरोपी श्रीगंगानगर जिले के घड़साना से ईंट मंगवाकर सप्लाई करता था। वह चेक के जरिए ईंटों के ट्रक मंगवाता था, लेकिन भुगतान न होने के कारण 10 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। इस पर आरोपी के खिलाफ 2 गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी दाउद खान के खिलाफ घड़साना थाने में करीब 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत उसे घड़साना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …