Breaking News

लखीमपुर खीरी – मोहम्मदी कोतवाली पर हुई पीस कमेटी की मीटिंग

Ibn24x7news संवाददाता- मोहम्मद असलम
लखीमपुर खीरी -कोतवाली मोहम्मदी पर आज ईद, रक्षा बंधन,जन्माष्टमी,व गोला में भूतनाथ मेला आदि कई त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी बीडी वर्मा व संचालन अब्बास नकवी ने किया
मीटिंग में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए एक स्वर में कहा कि सभी त्योहार अमन व शांति से मनाएं किसी को कोई कष्ट ना पहुंचाएं,प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करें,जहां कुर्बानी हर साल होती आई उसी स्थान पर कुर्बानी करें तथा साफ सफाई का ध्यान रखा जाए, उप जिलाधिकारी ने कहा कि ईद व अन्य त्योहारों में कोई भी सुअर जानवर को खुला ना छोड़कर उनको बंद रखें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी तथा माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा,
इसके अलावा क्षेत्राधिकारी विजय आनंद,प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा, कस्वा इंचार्ज जे पी यादव,पूर्व चेयरमैन मोहम्मद मोबीन खान, मौलाना अखलद मियां,मौलाना यूनुस,अतुल रस्तोगी,गोपाल मोहन रस्तोगी, रामजी रस्तोगी,रमाकान्त द्विवेदी आदि ने अपने विचार रखे,
इस मौके पर राम कैलाश यादव, हाफिज रजीउल्ला,डॉ जेड खान, हाफिज मरगूब,सगीर आलम सिद्दीकी, हरविंदर सिंह, सुशील वर्मा,आसाराम सैनी, मौलाना एहसानउल्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे!

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *