ibn 24×7 news चुनार मिर्जापुर
हरि किशन अग्रहरि की रिपोर्ट
************************
अदलहाट थाना क्षेत्र के टेढुआ में पुलिस ने एक ट्रक बरामद किया जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब लदी थी जिसकी किमत छियालीस लाख रुपये आंकी गई है। बताते चलें कि इसी 11 अगस्त को भी अदलहाट पुलिस ने 34 लाख रुपये की किमत का अंग्रेजी शराब बरामद किया था। पुलिस के अनुसार अंग्रेजी शराबों का जखीरा पेटियों में था जो हरियाणा से लोड होकर बिहार जा रही थी। बिहार में शराब बंदी होने से शराब तस्करी का धंधा फलफूल रहा है लेकिन यह बात समझ से परे होती जा रही है कि इतने थानों चौकियों को पार करते हुए तस्करी की गाड़ी अदलहाट थाना अंतर्गत तक पहुंच जा रही है। हाईवे की यूपी पुलसिंग व्यवस्था कैसी हो गई है जो सैकड़ों किलोमीटर तक तस्करी की गाड़ियां तय करती है और नहीं पकड़ी जाती।
Tags चुनार
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …