फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव की मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने 3,16,852 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। प्रवीण जोशी को कुल 4,16,927 मत प्राप्त हुए, जिससे वह नगर निगम के नए मेयर बने। मतगणना के उपरांत सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय परिसर में नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने विजयी प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपे।
विजय समारोह में दिग्गज भाजपा नेताओं की मौजूदगी
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राज कुमार वोहरा और वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी भी उपस्थित रहे।
फरीदाबाद नगर निगम के वार्डों में भी भाजपा का दबदबा
फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में वार्ड पार्षद पदों पर भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। वार्ड वार विजेता इस प्रकार रहे:
🔹 भाजपा विजेता प्रत्याशी:
- वार्ड 1: मुकेश डागर
- वार्ड 2: राजेश डागर
- वार्ड 3: रवि कश्यप
- वार्ड 4: संगीता भारद्वाज
- वार्ड 5: शीतल जयवीर खटाना
- वार्ड 6: गायत्री देवी
- वार्ड 7: सविता भड़ाना
- वार्ड 8: राकेश देवी लोहिया
- वार्ड 9: संगीता भाटिया
- वार्ड 10: भगवान सिंह
- वार्ड 11: बबीता संदीप भड़ाना
- वार्ड 12: सुमन बाला
- वार्ड 13: हरि कृष्ण गिरोटी
- वार्ड 14: नरेश नंबरदार
- वार्ड 15: जसवंत सिंह
- वार्ड 16: मनोज नासवा
- वार्ड 17: शोभा रानी
- वार्ड 18: कर्मबीर सिंह बैसला
- वार्ड 19: जगत सिंह
- वार्ड 21: वीरेंद्र भड़ाना बिंदे
- वार्ड 22: हरेंद्र भड़ाना
- वार्ड 23: गजेंद्र भड़ाना लाला
- वार्ड 25: सीमा
- वार्ड 26: लाल कुमार मिश्रा
- वार्ड 27: रूबी अवाना उर्फ सरोज बाला
- वार्ड 29: अजय बैसला
- वार्ड 30: अनिल कुमार
- वार्ड 31: शैफाली सिंगला
- वार्ड 32: विनोद भाटी
- वार्ड 33: ज्योति
- वार्ड 34: संजीव कुमार
- वार्ड 35: सचिन शर्मा
- वार्ड 36: कुलदीप सिंह साहनी (निर्विरोध)
- वार्ड 37: मुकेश कुमार अग्रवाल
- वार्ड 38: अनिता कुमारी
- वार्ड 40: पवन यादव
- वार्ड 41: महेश गोयल
- वार्ड 44: प्रदीप टोंगर
- वार्ड 45: किरण बाला
- वार्ड 46: सोहनवीर उर्फ सोनू वैष्णव
🔹 कांग्रेस से विजेता प्रत्याशी:
- वार्ड 20: लिक्खी चपराना
🔹 निर्दलीय विजेता प्रत्याशी:
- वार्ड 24: जितेंद्र यादव
- वार्ड 28: उमेश शर्मा
- वार्ड 39: नीलम बरेजा
- वार्ड 42: दीपक यादव
- वार्ड 43: रश्मि दीपक यादव
भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मेयर पद सहित अधिकांश वार्डों पर विजय हासिल कर अपना दबदबा साबित किया। निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज की।