Breaking News

देश में सबसे बड़ी जीत दिलाने के लिए फरीदाबाद की देवतुल्य जनता का आभार: प्रवीण बत्रा जोशी

फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

उन्होंने 316851 वोटों से जीत हासिल कर देश में नगर निगम चुनाव की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल के नाम था, जिन्होंने 287656 वोटों से जीत दर्ज की थी।IMG 20250313 WA0000

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न

फरीदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर जश्न मनाया, मिठाई बांटी और फूलों की होली खेली। भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, संदीप जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत की बधाई दी।

प्रवीण बत्रा जोशी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और फरीदाबाद की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा की जनहितैषी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जो वायदे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा।

जीत के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका

प्रवीण बत्रा जोशी ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा और अन्य भाजपा नेताओं के साथ चुनाव अधिकारी के ऑफिस में जाकर जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 15 स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

कृष्णपाल गुर्जर बोले – फरीदाबाद ने किया कांग्रेस मुक्त भारत का आगाज

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद की जनता ने भाजपा को इतनी बड़ी विजय देकर कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और नगर निगम) ने जनता का विश्वास जीता है, और पार्टी इसी तरह विकास व सुशासन की राजनीति करती रहेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष बोले – जनता ने भरोसा जताया

भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भी जनता का आभार जताते हुए कहा कि फरीदाबाद की जनता का भाजपा में विश्वास ही इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी नींव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी मैदान से बाहर थी, उनके नेता भी साथ नहीं थे, इसलिए जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिया।

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी की 5 प्राथमिकताएं

चुनाव जीतने के बाद प्रवीण बत्रा जोशी ने अपनी पांच प्राथमिकताएं गिनाईं—

1. नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

2. सभी वार्डों में गली, सड़क और पार्क की सफाई एवं स्ट्रीट लाइट्स को तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।

3. हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

4. हर वार्ड में ऑनलाइन सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे।

5. मॉनसून से पहले शहर के सभी सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा।

 

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा

प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं और भरोसे पर खरा उतरना ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार शहर के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …