Breaking News
WhatsApp Image 2025 02 23 at 6.19.35 PM

ब्रेकिंग न्यूज दि आयुष्मान फाउंडेशन ने टीबी मरीजों को गोद लेकर दिया पोषक आहार की पोटली

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
सोहावल/अयोध्याWhatsApp Image 2025 02 23 at 6.19.35 PM
अयोध्या जनपद के सोहावल बाज़ार में स्तिथ एक विधालय में भारत सरकार द्वारा टी बी उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे १०० दिवसीय सघन अभियान कार्यक्रम के तहत दि आयुष्मान फाउंडेशन द्वारा 55 मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषक आहार की पोटली वितरित कर शपथ दिलाई गई ! सीएचसी प्रभारी पी सी भारती की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए जिला क्षय रोग प्रभारी डॉ संदीप शुक्ला ने कहाँ कि टीबी रोग समाप्ति की ओर है इसके बावजूद विश्व स्वास्थ संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक एक तिहाही मरीज केवल भारत में है ! आवश्यकता इस बात की है कि समाज में लापता मरीजों को खोज कर उनका इलाज और बचाव किया जाए !

सुरक्षा और बचाव में कमी तथा ख़ान पान में आए असंतुलित व्यवहार के चलते बिना लक्षण २० फीसदी मरीज सामने आ रहे है ! संस्था के संस्थापक पवन पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया तो संचालन की जिम्मेदारी याकूब ख़ान ने संभाली ! जिला क्षय रोग अधिकारी ने मौजूद सभी सदस्यों व पत्रकारो को संस्था की तरफ़ से सम्मानित किया ! इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ संदीप शुक्ला, सीएचसी सोहावल अधीक्षक पी सी भारती, संचारी रोग प्रभारी डॉ अरविंद श्रीवास्तव, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अवनीश मिश्रा, वरिष्ठ पैथालॉजिस्ट उमेश शुक्ला, स्वास्थ प्रवेक्षक विशाल कुमार मौजूद रहे और सभी ने संस्था के इस पहल की प्रशंसा करते हुए बधाई दी !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …