Breaking News
Screenshot 20250221 210514

वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर फिर गयी एक जान दो बाइकों की टक्कर, मचा कोहराम

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर मरदह फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोग घायल हुए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गोविंदपुर निवासी सोनू यादव (35) को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दूसरे घायल बबलू चौहान को गाजीपुर जिला अस्पताल से मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। तीसरे घायल पंकज चौहान (27) का इलाज जारी है। मृतक सोनू यादव के माता-पिता का कई साल पहले देहांत हो चुका था। कुछ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी मौत से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भाई बृजेश यादव की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …