Breaking News
WhatsApp Image 2025 02 13 at 7.45.25 PM

विमल खंडेलवाल को समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2025 02 13 at 7.45.25 PM

फरीदाबाद:समाजसेवा और आपदा राहत कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करते हुए,जिला रेडक्रॉस सोसायटी और जिला प्रशासन ने विमल कुमार खंडेलवाल को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। 2023 की भयावह बाढ़ के दौरान,उन्होंने 500 से अधिक प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निःस्वार्थ सेवा और मानवीय प्रयासों की मिसाल खंडेलवाल ने राहत शिविरों की स्थापना,भोजन वितरण,चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसके अलावा,उन्होंने ब्लड डोनेशन,प्लाज्मा डोनेशन,वैक्सीनेशन,ऑक्सीजन आपूर्ति,और दिव्यांग सहायता जैसी कई कल्याणकारी गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। सम्मान प्राप्त करने पर विमल खंडेलवाल ने कहा कि यह प्रशंसा पत्र मेरे लिए गर्व की बात है। जब भी कोई आपदा आती है,हम स्वयंसेवक अपने प्राणों की परवाह किए बिना मानवता की सेवा में तत्पर रहते हैं। यह सम्मान हमें भविष्य में और भी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी,जिला उपायुक्त एवं रेडक्रॉस प्रधान विक्रम सिंह,सचिव बिजेंद्र सौरोत,उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी,महासचिव मुकेश अग्रवाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। रेडक्रॉस सोसायटी ने की सराहना जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने कहा कि विमल खंडेलवाल समाजसेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।

उनका योगदान बाढ़ राहत,रक्तदान,टीकाकरण अभियान और दिव्यांग सहायता जैसी कई कल्याणकारी गतिविधियों में सराहनीय रहा है।हमें उन पर गर्व है,और ऐसे समर्पित समाजसेवियों की वजह से ही हमारा समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है। समाजसेवा के प्रति निरंतर समर्पण
विमल खंडेलवाल वर्षों से जिला रेडक्रॉस सोसायटी,फरीदाबाद के संरक्षक के रूप में सक्रिय हैं और अपनी संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रहे हैं। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी ने उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे समाजसेवा के इस कार्य में इसी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …