Breaking News
Screenshot 20250204 085655

ब्रेकिंग न्यूज दो घंटे के अंदर ही लक्ष्मण घाट चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने चोरी के सामान सहित चोर को किया गिरफ्तार

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

लगभग 85 लोगों का जत्था बस द्वारा पठान कोट पंजाब से अयोध्या दर्शन करने के लिए दिनांक 2/2/25 की शाम को लक्ष्मण किला में आकर अलग अलग रुम लेकर रुके थे दिनांक 3/2/25 को दिन में लगभग साढ़े नौ बजे सभी लोग तैयार होकर अपने अपने रूम में सामान रख कर दर्शन करने चले गए लगभग तीन बजे दिन मे दर्शन करने के बाद अपने कमरों में आए तो एक कमरे का सामान तितर वितर पड़ा था सभी ने अपना अपना सामान चेक किया तो एक के बैग से दो चांदी के नाग देवता की मूर्ति व 100/ रुपए एवं एक का 6000/नगद रुपए गायब थेScreenshot 20250204 085655

जिसकी सूचना चौकी प्रभारी लक्ष्मण घाट जय किशोर अवस्थी को प्राप्त हुई सूचना पर चौकी प्रभारी लक्ष्मण घाट जय किशोर अवस्थी मय हमराही आरक्षी कुलदीप यादव व आरक्षी नीतेश कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंच कर दर्शनार्थियों से जानकारी प्राप्त कर आस पास के लगे हुए

सीसीटीवी कैमरा को देख कर एक व्यक्ति की पहचान करते हुए चौकी प्रभारी लक्ष्मण घाट जय किशोर अवस्थी अपने साथ हमराही आरक्षी कुलदीप यादव व आरक्षी नीतेश कुमार यादव को साथ लेकर उस व्यक्ति की तलाश करते हुए चोरी करने वाले व्यक्ति को लगभग दो घंटे में ही पकड़ कर चोरी किए गए चांदी के नाग देवता की मूर्ति व समस्त नगद पैसा बरामद कर लिया गया दर्शनार्थियों की मुखिया महंत प्रियंका महराज जी सहित सभी ने अयोध्या पुलिस और चौकी प्रभारी लक्ष्मण घाट सहित समस्त स्टाफ की इस तत्काल त्वरित कार्यवाही की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए चौकी प्रभारी लक्ष्मण घाट सहित हमराही गणों को सम्मानित किया गया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …