Breaking News

गाजीपुर अवैध अतिक्रमण कर लाखों का भ्रष्‍टाचार कर रहे भूमाफियाओं पर डीएम सख्त*

Screenshot 20250127 130301

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

प्रापर्टी डीलरों पर लगी लगाम, डीएम के पत्र से उप निबंधक गाजीपुर के कार्यालय में मचा हड़कंप गाजीपुर नगर में गाजीपुर महायोजना 2031 लागू होते ही जिला प्रशासन ने शासन के नियमों को शत-प्रतिशत लागू कराने के लिए सख्‍ती का रुख अपनाया है।

जिलाधिकारी/अध्‍यक्ष नियंत्रक प्राधिकारी गाजीपुर ने उप निबंधक गाजीपुर को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि शासनादेश दिनांक 3 दिसंबर 2024 के परीपेक्ष्‍य में महायोजना 2031 के प्रस्‍तावित पार्क, खुले स्‍थल, हरित पटिका, क्रीड़ा स्‍थल और महा योजना के मार्गों का बैनामा के अभिलेखों में अनिवार्य रुप से भू उपयोग का अंकन कराना सुनिश्‍चित करें।

जिलाधिकारी ने पत्र में उल्‍लेख किया है कि महायोजना में मार्ग, प्रस्‍तावित पार्क, खुले स्‍थल, हरित पटिका, क्रीड़ा स्‍थल पर अवैध अतिक्रमण को हल हाल में रोकें। जिलाधिकारी के इस पत्र से रजिस्‍ट्री विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। क्‍योंकि प्रापर्टी डीलर मिलीभगत कर के महायोजना में प्रस्‍तावित पार्क, खेल मैदानों और सड़कों का अवैध अतिक्रमण कर लाखों का भ्रष्‍टाचार कर रहे हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *