Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.33.10 AM

आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है,ट्रंफ हुंडई

को नये मॉडल क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बधाई:मंत्री राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2025 01 19 at 9.33.10 AM

फरीदाबाद:शहर के जाने माने हुंडई कार शोरूम ट्रंफ हुंडई में शुक्रवार 17 जनवरी को हुंडई कार के नये मॉडल क्रेटा इलेक्ट्रिक का शुभारंभ हुआ, जिसे लॉन्च करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार के मंत्री और तिगांव से विधायक राजेश नागर को आमन्त्रित किया गया था और उनके कर कमलों द्वारा हुंडई
के इस नये वरिएंट का शुभारंभ केक काटकर किया गया।

उक्त शोरूम”ट्रंफ हुंडई”जी टी रोड मुजेसर पर स्थित है,हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने शोरूम पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए शोरूम के प्रबन्ध निदेशक अभिषेक गुप्ता और समस्त शोरूम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है। उन्होंने ट्रंफ हुंडई शोरूम की अच्छी गुणवत्ता,शोरूम के कर्मचारियों का ग्राहकों के प्रति अच्छे व्यवहार के लिए साधुवाद दिया,जिस कारण पिछले कई वर्षों से ट्रंफ हुंडई अच्छी गुणवत्ता के मापदण्ड पर खरी उतरी है इसके लिए उन्होंने शोरूम के मैनेजिंग डिरेक्टर अभिषेक गुप्ता को बधाई दी और मैनेजमेंट का मान सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। आपको बता दें क्रेटा इलेक्ट्रिक का एक्स शोरूम मूल्य 17.99 लाख से 24. 49 लाख के बीच है और यह कार सभी खास आधुनिक विशेषताओं से लैस है।

शोरूम के प्रबन्ध निदेशक अभिषेक गुप्ता ने भी मंत्री राजेश नागर का शोरूम में पधारने पर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विशेष रूप से शोरूम के एम डी अभिषेक गुप्ता,सेल्स हैड आर आर झा, सेल्स प्रबन्धक आनंद कोठारी,समाजसेवी सी एल जैन,पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार,पत्रकार एवं समाजसेवी दीपक शर्मा एवं शोरूम की सारी टीम मौजूद रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *