Breaking News
Screenshot 20241229 200643

सामर्थनानुसार लोगों की मदद के लिए आएं आगे:दीपक यादव

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241229 200643

फरीदाबाद:सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और कपकपाती ठंड में अब आमजन की भलाई और मदद करने वाले लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि समय रहते जरूरतमंद लोगों को मदद मिल सके।

उक्त बातें रविवार को बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर-43 स्थित तिरखा कॉलोनी से सभांवित प्रत्याशी सुनीता दीपक यादव द्वारा तीसरा कंबल वितरण आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहीं।

इस कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस क्रम में लगभग 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।इस से पूर्व भी दो बार जरूरमंदो की मदद कर चुके है। वहीं हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क खाटू श्याम यात्रा भी करा चुके है। जो बेहतर आन्नदमय रहीं।

अपनी बात को जारी रखते हुए भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि सुनीता दीपक यादव लोगों की मदद कर एक नेक कार्य कर रहे है जो लोगों के लिए उम्मीद की किरण हैं। उनके इस कार्य को देखते हुए अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए,क्योंकि किसी के भी द्वारा एक छोटी सी मदद जरूरतमंद को लाभ देने वाली साबित होगी।

इस क्रम में सुनिता दीपक यादव ने आएं हुए अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए यह श्रेय उनके ससुर एवं विद्यासागर इंटनरनेशन स्कल के चैयरमैन धर्मपाल यादव को जाता है क्योंकि वे कभी भी किसी मदद के लिए पीछे नहीं रहते और मदद के संस्कार भी उनसे ही मिले हैं। इस मौके पर गणमान्य लोगों में सत्यदेव शर्मा,रामदास,अनिता वर्मा,पुष्पेंद्र त्यागी,सतवीर यादव,राम भारद्वाज,बिल्लू यादव,बंटी तिवाड़ी,दिनेश शर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *