Breaking News
Screenshot 20241224 211801

गोल्डी़ अरोड़ा बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241224 211801

फरीदाबाद:जिला भाजपा फरीदाबाद के सचिव गोल्डी अरोड़ा भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए है। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय अटल कमल पर गोल्डी अरोड़ा को सक्रिय सदस्य का पत्र सौंपा।

इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा,जिला सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज पूजन राम पाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर,भाजपा नेत्री अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि गोल्डी अरोड़ा भाजपा के मेहनतकश कार्यकर्ता है,जो पिछले कई वर्षों से संगठन को मजबूत करने और पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए है।

उन्होंने कहा कि गोल्डी अरोड़ा अपनी मेहनत के बल पर ही संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत अब तक 10 हजार 107 लोगों को पार्टी से जोड़ चुके है और उन्हें विश्वास है कि आगे भी इसी प्रकार संगठन को मजबूत करते रहेंगे। वोहरा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है,जिसके सबसे ज्यादा कार्यकर्ता है।

उन्होंने कहा कि मेहनतकश कार्यकर्ताओं को भाजपा में पूरा मान सम्मान दिया जाता है और ऐसे अनेकों उदाहरण है,जो पार्टी में कार्यकर्ता के रुप में जुड़े और आज देश व प्रदेश के हित में अपनी सेवाएं दे रहे है। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा ने सक्रिय सदस्य बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ नये लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है और आगे भी हम सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोागें को जोड़ेेंगे ताकि सदस्यता अभियान में हमारा जिला फरीदाबाद प्रदेशभर में अव्वल बन सके।

उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान का लाभ हमें आगामी नगर निगम चुनावों में भी मिलेगा और केंद्र,प्रदेश की तर्ज पर फरीदाबाद में फिर से भाजपा नगर निगम चुनाव जीतकर फिर से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *