Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज समाजसेवी द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर अयोध्याIMG 20241215 WA0001
सामाजिक संस्था फलाहुल मुसमीन द्वारा पूर्व निर्धारित परंपरागत कार्यक्रम के तहत शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्लोबल पब्लिक स्कूल परिसर सोनखरी में गोष्ठी एवं बृहद कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी मौलाना सिराज अहमद एवं संचालन आफताब अहमद एडवोकेट ने किया।

कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी जोश से लवरेज फलाहुल मुसलमीन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सिराज अहमद जब ग्लोबल पब्लिक स्कूल में गरीबों को कड़ाके की ठंड के बीच कंबल की सौगात देने पहुंचे तो परिसर में मौजूद भारी तादाद में उनके प्रशंसक उनके जज्बातों के कायल हो गए।

गरीबों ने समाजसेवी मौलाना सिराज अहमद के दीर्घायु की दुआएं मांगी तो वही उनके अन्य सामाजिक प्रशंसकों ने गरीबों द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए आगे भी जारी रखने की संकल्पना व्यक्त की। संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान मौलाना सिराज अहमद ने भी लोगों से बेफिक्र होकर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहने का आवाहन किया।

उन्होंने आशा जताई लोगों की दुवाओं के बाद वह एक बार फिर स्वस्थ होंगे और फिर लोगों के बीच जाकर उनकी खिदमत करेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से वसुधेव कुटुंबकम की भावना के साथ निरंतर गरीबों की सेवा करने की सलाह दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य दिनेश शास्त्री ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों की कमी नहीं है इससे बचना चाहिए। मौलाना मोहम्मद अहमद ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की बुनियाद पर जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करना चाहिए। समाज के सक्षम लोगों को इसके लिए आगे आना होगा।

कार्यक्रम में में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद, ओसामा, कोतवाल लालचंद सरोज, कमलेश गुप्ता, इमरान अहमद, ठाकुर प्रसाद सिंह, अब्दुल मोइन चौधरी, शिक्षक बशीर अहमद सहित सहित तमाम लोग शामिल रहे। इस दौरान सैकड़ो जरूरतमंद गरीबों को कंबल का वितरण किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *