Breaking News
Screenshot 20241106 155258

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व,सभी छठ घाटों पर तैयारी पूरी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शहर में छठ पूजा महोत्सव की शुरुआत नहाय खाय से शुरू हो गई है। Screenshot 20241106 155258

नहाय खाय के दिन लौकी तथा दाल पकाई जाती। सोमवार को छठ की तैयारी के लिए छठ पूजा स्थलों का सफाई की गई है।छठ पूजा सामग्री से बाजार सज गए हैं और श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। छठ घाटों पर मंगलवार और बुधवार को पानी भरने का सिलसिला जारी कर दिया जाएगा।

सोमवार को छठ घाटों पर हुई सफाई के बाद छठ मईया के जय के नारे भी लगे। तो वहीं सेक्टर-29 नया पुल पूर्वांचल सेवा समिति छठ पूजा घाट के अध्यक्ष कामेश्वर भारती ने कहा कि छठ का धार्मिक के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी है।Screenshot 20241106 155311

छठ सूर्य देव की आराधना का भी पर्व है। इससे हम आपस में एक-दूसरे जुड़ते हैं। इस छठ घाट पर मुख्य अतिथि कैबिनेट विपुल गोयल व पार्षद बिनोद भाटी,पंकज सिंगला जिला उपाध्यक्ष रहेंगे। तों वहीं इस मौके पर अर्जुन कुमार भारती,रंजीत भारती,रघुनाथ भारती। और वहीं श्री पूर्वांचल छठ पूजा समिति अध्यक्ष राम अयोध्या ने कहा कि हमने छठ पूजा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है।

पूर्वांचल के मूल निवासियों के साथ अब छठ पूजा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल होते हैं इससे भाईचारा बढ़ता है। और हमारे छठ घाट पर तिगांव विधानसभा से मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राजेश नागर होंगे तो वहीं भोजपुरी प्रोग्राम स्वाति उपाध्याय रहेंगी। यह प्रोग्राम 7 नवंबर के दोपहर 2 बजे से लेकर 8 नवंबर सुबह 5 बजे तक चलेगा। इस मौके पर लक्ष्मी सहानी,जय नारायण,ओम् प्रकाश शाह,नथूनी पंडित,ओमप्रकाश शाह,अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तो वहीं भारत कालोनी कच्चा खेड़ी रोड़ बिहारी जन मंच के अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि इस छठ महोत्सव में हिस्सा लेने वाले सभी लोग हमारे छठ पूजा घाट पर जरूर पहुंचेंगे। और शहर के सभी छठ घाटों पर साफ सफाई का कार्य पूरा हो चुका है।

तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ऐसे पर्व,त्यौहार के आयोजन से भाईचारा बढ़ता है लोगों को सभी त्योहार प्यार से और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। और हमारे छठ घाट पर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर, कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला भी उपस्थित रहेंगे।

तो वहीं संस्कृति कार्यक्रम,रवि चौहान,अंजली ककड रहेंगी। इस मौके पर सतीश गिरी,सी.के. चौरसिया,बिरेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह, राहुल सिंह,अशोक सिंह,राम चंद्र व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *