Breaking News
Screenshot 20241101 181915

विपुल गोयल की पहल से फरीदाबाद दीपावली की रात में चमकता दिखा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टScreenshot 20241101 181915

फरीदाबाद:दीपावली के अवसर पर पूरे देश और विश्व में उत्सव की रौनक देखते ही बन रही है,और इसी कड़ी में फरीदाबाद भी अपनी अनूठी सजावट के लिए चर्चा में है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल की विशेष पहल और प्रशासनिक सक्रियता से इस बार फरीदाबाद शहर दीपावली के मौके पर नये अंदाज में जगमगा रहा है। शहर की सजावट में आधुनिक एलईडी लाइट्स,सड़कों के किनारे की रेलिंगों पर चमकती झालरें और अन्य आकर्षक सजावटों का विशेष प्रबंध किया गया है।

मुख्य सड़कों,पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता और सजावट के प्रयास किए गए हैं,जिससे शहर का हर कोना दीपोत्सव की रोशनी में नहा उठा है। कुछ ही दिनों पहले विपुल गोयल ने फरीदाबाद नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि दीपावली से पहले पूरे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। इस दिशा में उनकी पहल के चलते,दीपावली की इस चमक ने न सिर्फ फरीदाबाद में बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना बटोरी है।

शहर की इस विशेष सजावट के पीछे विपुल गोयल का संकल्प है कि वह फरीदाबाद और समूचे हरियाणा में बुनियादी समस्याओं का प्रभावी समाधान करके स्वच्छ,समृद्ध और सुंदर शहर का निर्माण करेंगे।

मंत्री पद ग्रहण करने के कुछ ही समय में फरीदाबाद के विकास की यह नई पहल उनके सुशासन की दिशा में एक और कदम है,जो जनता को भी भविष्य में और अधिक विकास कार्यों की उम्मीद दिला रही है। इस दीपावली पर फरीदाबाद की रोशनी की यह नई चमक न केवल नागरिकों के लिए उत्साह का कारण बनी है,बल्कि यह सुशासन के क्षेत्र में विपुल गोयल के नेतृत्व की एक और महत्वपूर्ण मिसाल पेश करती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *