बलिया , जिले के कृषि भवन में आयोजित किसानों के प्रशिक्षण के दौरान सम्बोधित कर रहे एक किसान की अचानक मौत हो गई। किसान की मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है जहां किसान बोलते बोलते अचानक गिर गया। बताते चलें कि उद्यान विभाग की ओर से कृषि भवन में तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। किसान जयप्रकाश यादव जब नींबू पर अपने अनुभव लोगों को बता रहे थे। इस दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। हालांकि वहां मौजूद उद्यान विभाग के अधिकारी , कर्मचारी और किसान उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए।
लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वही जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनुराग सिंह ने बताया जयप्रकाश यादव जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है जो गांव सरियाव और विकास खंड नवानगर थाना सिकंदपुर के बताए जा रहे है।उद्यान विभाग के द्वारा लगभग उनको डेढ़ बजे के करीब लाया गया।निरीक्षण के दौरान वो मृत अवस्था में ही लाए गए थे।हृदयाघात भी हो सकता है या ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है मौत का असली कारण तो पोस्टमार्टम होने के बाद भी लगेगा।