Breaking News
Screenshot 20241018 164250

विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

पंचकुला:दशहरा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री,भाजपा के सभी शीर्ष नेता,केंद्रीय मंत्री,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित समस्त भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के पश्चात वरीयता के क्रम में पांचवे नंबर पर विपुल गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

Screenshot 20241018 164250 विपुल गोयल ने 65% मतों के साथ 48,383 वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर फरीदाबाद में कमल खिलाया,जिसके बाद वे हरियाणा सरकार के टॉप पांच मंत्रियों में शामिल हो गए हैं।

इससे पहले भी उद्योग सहित अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभालते हुए विपुल गोयल ने अपनी ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण से एक सशक्त मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि इस बार की सरकार में फरीदाबाद के भाजपा विधायक विपुल गोयल को एक प्रकार का प्रमोशन मिला है,जो उनकी कार्यक्षमता और जनता के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।भाजपा ने विपुल गोयल को महत्वपूर्ण भूमिका देकर यह संकेत दिया है कि पार्टी सभी वर्गों को सरकार में समान रूप से प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।

जब विपुल गोयल का नाम मंत्री पद के लिए घोषित हुआ तो पंचकुला दशहरा ग्राउंड में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। शपथ ग्रहण के बाद विपुल गोयल ने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि विपुल गोयल के मंत्री बनने से हरियाणा भाजपा सरकार की नींव और भी मजबूत हुई है। फरीदाबाद की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके मंत्री बनने को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *