Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज विधायक ने 1 करोड़ 60 लाख रु की लागत से बनने वाले गौशाला का किया भूमि पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या।IMG 20241010 WA0013

योगी सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत में वृहद गौशाला का भूमि पूजन किया गया।कार्यक्रम के बतौर मुख्या आतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया।

रुदौली विधानसभा क्षेत्र के गनेशपुर ग्रामसभा में 1 करोड़ 60 लाख रु की लागत से 1 हेक्टेयर में वृहद गौशाला का निर्माण आज से शुरू होगा।जिसमे 500 जानवरो की के रहने व चारे पानी की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में होगी।इससे पूर्व यह यहाँ पर छोटी गौशाला का लोकार्पण किया गया था।

लेकिन किसानों की समस्याओं को देखते हुए भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने ग्रामवासियों को वृहद गौशाला बनवाने का आश्वासन दिया था।विधायक श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक करोड़ 60 लख रुपए का आवंटन किया है और आज से इस गौशाला के निर्माण शुरू हो जायेगा।

आने वाले दिनों में उसको जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराके इस इलाके की जो छुट्टा जानवरों की एक बड़ी संख्या है उसको यहाँ पर संरक्षित किया जाएगा इसके पहले यहां पर अस्थायी गौशाला का निर्माण किया था लेकिन जब अस्थायी गौशाला के निर्माण के समय ही पशुपालन विभाग ने कहा कि यदि हमें यहाँ पर एक हेक्टेयर जमीन मिल जाये तो एक बृहद गौशाला का निर्माण किया जा सकता है जिसके बाद गावँ के प्रधान ने एक जमीन प्रस्तावित किया था।

जिसके बाद वृहद गौशाला निर्माण के लिए राशि आवंटन कर दिया गया।इस गौशाला के निर्माण से अपने क्षेत्र के किसानों का इसका बड़ा लाभ मिलेगा छुट्टा जानवरो को जब इस गौशाला में संरक्षित कर दिया जाएगा तब किसानों की फसलों को भी नही नुकसान पहुँचेगा और किसानों की आमदनी में फायदा होगा।

इस मौके पर माँ कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला,प्रताप नारायण पाठक,प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह,अनुराग यादव उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,डॉ कुंदन सिंह,डॉ ज्ञानेश कुमार व ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार,सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *