अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या
अंजू प्रजापति का बयान, महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए आयोग की सदस्य हर महीने जनपद में करेंगी प्रवास, उनकी समस्याएं सुलझाएंगी, जो महिलाएं लखनऊ नहीं पहुंच पाती है उन महिलाओं तक राज्य महिला आयोग पहुंचेगी, महिलाओं की जो भी समस्या हो, चाहे असुरक्षा की भावना हो आत्मनिर्भरता हो व स्वरोजगार की हो जो सरकार मुहैया करा रही है, महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाए ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके, इसका प्रयास महिला आयोग के द्वारा किया जाएगा, महिलाओं की जो समस्याएं आती है जहां तक पारिवारिक हिंसा का होता है पारिवारिक हिंसा इस हद तक नहीं है कि महिला का नुकसान हो रहा है
तो परिवार को बचाने का प्रयास होता है, पति हो या परिवार के अन्य सदस्य हो उन्हें समझाने का प्रयास होता है, आयोग का उद्देश्य होता है परिवार तोड़ना नहीं है परिवार बसाना है, अगर स्थिति ऐसी है कि महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है या जान से करने का प्रयास किया जा रहा है तो आयोग का प्रयास सजा दिलाने का भी होता है, महिला आयोग का प्रयास है महिलाएं प्रताड़ित कम हो, महिलाओं से संबंधित बहुत सी योजनाएं भी हैं इसके लिए कैंप लगाए जाएंगे, महिलाओं को जागृत किया जाएगा, उनके अधिकारों के बारे में उनको बताया जाएगा, जाने अनजाने में जो महिलाएं प्रताड़ित होती हैं वे प्रताड़ित नहीं होगी, वे आत्मनिर्भरता से आगे बढ़ पाएंगी ।