Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 05 at 5.48.21 PM

बलिया,प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मिशन शक्ति के तहत् विभागीय कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के दिए निर्देश

बलिया,प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज तथा पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने आज तहसील दिवस के उपरान्त तहसील सभागार में “मिशन शक्ति” विशेष अभियान के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।WhatsApp Image 2024 10 05 at 5.48.21 PM
प्रभारी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शासन से जारी मिशन शक्ति के तहत् विशेष 90 दिवसीय विभागवार निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सरकार द्वारा महिलाओं-बालिकाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाय, जागरूक किया जाय तथा लाभार्थियों को चिन्हित कर योजना से लाभान्वित किया जाय।

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। सभी विभागीय अधिकारी निर्धारित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अपने कार्यक्रम कराना सुनिश्चित करें l

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *