Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट विशाल मिश्रा

मोबाइल 8299479736
देवरिया में 4 नवम्बर को अपना दल एस का होगा प्रदेशीय सम्मेलन — अरविंद पटेल प्रदेश सचिव
एंकर -अपना दल की स्थापना दिवस 4 नवंबर को देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में आयोजित होना है जिसकी तैयारियों को समीक्षा करने के संबंध में पार्टी के प्रदेश सचिव अरविंद पटेल देवरिया पहुंचे और पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक कर रणनीति बनाई और उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अपना दल के प्रदेश सचिव अरविंद पटेल ने बताया कि पार्टी की स्थापना 4 नवंबर 1995 को हुआ थी। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित होंगे इसके साथ ही अन्य बड़े नेता व राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य भी शामिल होगे। देवरिया में ऐतिहासिक सम्मेलन की तैयारी की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं को सोपी गई है। जिलाध्यक्ष रामकरण पटेल ने बताया कि सम्मेलन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
बाइट -अरविंद पटेल(प्रदेश सचिव)
बाइट – रविकर पटेल(जिलाध्यक्ष)