Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 05 at 6.51.51 AM

विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस ने की चेकिंग

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 05 at 6.51.51 AM

फरीदाबाद:विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल आईपीएस के दिशानिर्देश अनुसार द्वारा जिला के पुलिस उपायुक्तों,सहायक पुलिस आयुक्तों,थाना व चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के होटल,रेस्टोरेंट,धर्मशाला तथा शराब के ठेके को चेक करने के संबंध में अहम दिशा-निर्देश दिए गए थे जिसके तहत फरीदाबाद पुलिस ने उपरोक्त स्थानों को चेक किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस अधिकारियों को चुनाव के संबंध में दिए गए अहम दिशा निर्देशों के चलते फरीदाबाद पुलिस द्वारा जिला फरीदाबाद के होटल रेस्टोरेंट,धर्मशाला व शराब के ठेकों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब के ठेके बंद पाए गए और होटल व रेस्टोरेंट,धर्मशाला के संचालकों को चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था के मद्देनजर निर्देशित किया गया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए किसी भी बाहरी,अजनबी एवं संदिग्ध व्यक्तियों को अपने होटल,रेस्टोरेंट,धर्मशाला में ठहरने ना दें और संधिग्ध परिस्थितियों में तुरंत पुलिस को सुचना दें।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निगरानी के लिए सी.सी.टी.वी.कैमरे चालू होने के साथ साथ आने जाने वालो की आईडी के साथ एंट्री होनी चाहिए और रजिस्टर तारीख अनुसार होना चाहिए। विधानसभा क्षेत्र के बाहर का कोई व्यक्ति होटल/धर्मशाला में न रुके। आमजन को सूचित किया जाता है कि चुनाव के मद्देनजर शराब के ठेके बंद रहेंगे और यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *