Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 24 at 7.41.01 AM

पेट्रोल पम्प एसोसिएशन एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियो के साथ बैठक आयोजित

राइजिंग राजस्थान 2024

WhatsApp Image 2024 09 24 at 7.41.01 AM

नये पेट्रोल पम्प लगाने या उनमें विस्तार करने वाले नये निवेशको के साथ विभाग करें एमओयू: जिला कलक्टर मेहता

राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक एमओयू कराने व जिले में समिट के सफल आयोजन में सहयोग का आह्वान

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा, 24 सितंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राइजिंग राजस्थान 2024 के संबंध में पेट्रोल पम्प एसोसिएशन एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र महाप्रबंधक के. के. मीना ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 9-11 दिसंबर 2024 में राजस्थान राइजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें राज्य में देश- विदेशों के निवेशकों से एमओयू किया जायेंगे।

राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में राइजिंग राजस्थान के जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जावेंगे, जिसके तहत भीलवाड़ा जिलें में भी राइजिंग भीलवाड़ा 2024 का आयोजन दिनांक 09 नवंबर को किये जाना प्रस्तावित है। इसमें भी निवेशकों द्वारा एमओयू किया जायेगा। इन ईकाईयों के प्राथमिकता आधार पर हैण्डहोल्डिंग कर नियमानुसार सरकार की योजनाओं में लाभान्वित कराया जाएगा । इसके अतिरिक्त बजट घोषणा 2024 में भी नई औद्योगिक नीति, राजनिवेश नीति , एक जिला एक उत्पाद नीति, एम एस एम ई नीति लाने की घोषणा की गई है। भीलवाडा जिले में टैक्सटाइल पार्क व नये औद्यौगिक क्षेत्र स्थापित किये जाने की घोषणा की गई है।

जिला कलक्टर ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि नये पेट्रोल पम्प लगाने या उनमें विस्तार करने वाले नये निवेशको के साथ संबंधित विभाग एमओयू करें तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। इसके अतिरिक्त सभी औद्योगिक संघों/ औद्योगिक संगठनों/उघमियो से बैठक में अधिक से अधिक एम ओ यू कराने व आयोजन के सफल आयोजन में सहयोग करने का आह्वान किया।

बैठक में रसद विभाग , उद्योग एवं वाणिज्य विभाग एवं रीको के अधिकारियों को एमओयू से संबंधित सभी प्रक्रियाए निवेशकों को विस्तार पूर्वक बतायी तथा अधिक से अधिक एमओयू करने का आग्रह किया।

बैठक में एडीएम प्रतिभा देवतिया, जिला परिषद् सीईओ चन्द्रभान सिंह, रीको के एजीएम पी आर मीना, रसद अधिकारी ए. के. मिश्र सहित पेट्रोल एसोसिएशन पदाधिकारियों में भारत गैस से श्याम सुंदर , विनोद भण्डारी, इण्डेन गैस से मनसुख गुर्जर, एचपीसीएल से राजकुमार ओझा, बी पी डी एस सचिव अशोक कुमार मून्दडा आदि ने भाग लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *