Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 14 at 8.36.05 AM

36 बिरादरी को साथ लेकर करेंगे बड़खल क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास:धनेश अदलक्खा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 14 at 8.36.05 AM

फरीदाबाद:बड़खल से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने नामांकन करने के बाद अपने चुनावी अभियान के तहत एन.एन-2,3 व 5 में डोर टू डोर लोगों से जनसंपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने धनेश अदलक्खा का स्वागत किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है,2014 से पहले का हरियाणा और हरियाणा दोनों में जमीन आसमान का अंतर है,भाजपा सरकार में इस प्रदेश ने विकास की नई बुलंदियों को छूआ है।

उन्होंने कहा कि बडखल क्षेत्र भी भाजपा सरकार में विकास से अछूता नहीं रहा,यहां भी विकास की अनेकों ऐसी परियोजनाएं क्रियान्वित हुई है,जिससे इस क्षेत्र के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है,उस विश्वास पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर बडखल क्षेत्र का समुचित विकास करेंगे।

अदलक्खा ने कहा कि बड़खल क्षेत्र में उन्हें पंजाबी समाज सहित सर्व समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है और वह इस क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज कर यह सीट भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे और उसके बाद बडखल विधानसभा क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास करवाया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने धनेश अदलक्खा को विश्वास दिलाया कि बडखल में फिर से कमल खिलेगा और जनता उन्हें विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजने का काम करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *