Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 14 at 5.30.44 PM 1

36 बिरादरी को साथ लेकर करेंगे फरीदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास:लखन सिंगला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 14 at 5.30.44 PM 1

फरीदाबाद:कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के चुनाव को उस समय बड़ी राजनैतिक ताकत मिल गई,जब नहर पार क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया और लखन सिंगला को अपना समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।

इस दौरान श्री चंद गौतम,मंडल महामंत्री ओल्ड़ मंडी भाजपा,कमल सौरोत,विस्तारक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा,मनोज कुमार,मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा, रिषी गुप्ता मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा,बाबूलाल पांचाल,संजीव मास्टर,अध्यक्ष बिहारी जन मंच,सतीश गिरी,धर्मपाल सिंह,अजय चौधरी प्रधान झंडु कालोनी,अमर चौधरी,मनीषा भाटी,शांति केंद्र प्रमुख भाजपा आदि ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान करते हुए एक स्वर में कहा कि लखन सिंगला सही मायनों में फरीदाबाद क्षेत्र के सच्चे जनसेवक है,जो वर्षाे से जनता के सुख-दुख में अपनी भागेदारी निभाते आ रहे है और सभी वर्गाे के हितों की आवाज समय-समय पर सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाते है इसलिए अबकि बार जनता उन्हें विधायक बनाकर चंडीगढ़ भेजने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है और भाजपा हाईकमान ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है,जो पांच सालों तक लोगों के बीच में बिल्कुल नहीं रहा,इसलिए अब वह कांग्रेस में शामिल लखन कुमार सिंगला को विजयी बनाने में जुट गए है। कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आज जो व्यक्ति मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ रहे है,उन्हें आने वाले समय में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और सभी छत्तीस बिरादरियों को साथ लेकर फरीदाबाद का समुचित विकास करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।

श्री सिंगला ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उम्मीदवार बदलने से भाजपा का असली चेहरा नही बदल सकता,जनता भाजपा सरकार में हुई ज्यादतियों को भूली नहीं है और अब वह किसी प्रकार के झूठे प्रलोभनों में आने वाली नहीं है और इस बार हरियाणा से भाजपा सरकार को चलता कर चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगी,जिसके बाद सही मायनों में फरीदाबाद को उसका खोया हुआ स्वरुप लौटाया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *