Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 15 at 10.52.08 PM

समाज सेवी पूनम सिनसिनवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया गया सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2024 08 15 at 10.52.08 PM
फरीदाबाद:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदाबाद प्रशासन द्वारा एनआईटी फरीदाबाद दशहरा मेला ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में समाजसेवी पूनम सिनसिनवार को उनके अद्वितीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पूनम सिनसिनवार ने अपने सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यातिथि सत्य प्रकाश जरावता,विधायक पटौदी, ने पूनम सिनसिनवार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “पूनम सिनसिनवार का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके कार्यों ने न केवल महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। बल्कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अमूल्य उपहार भी प्रदान किया है।

समारोह में शहर के कई प्रमुख व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों,और समाजसेवियों ने भाग लिया। सभी ने पूनम सिनसिनवार के कार्यों की सराहना की और उनके द्वारा स्थापित स्किल डेवलपमेंट सेंटर को समाज के विकास में मील का पत्थर बताया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *