Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 13 at 7.46.15 PM

जिला प्रशासन व नगर परिषद के तत्वावधान में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली, लगभग 2 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग

हर घर फहराएंगे तिरंगा

WhatsApp Image 2024 08 13 at 7.46.15 PM

जिला कलक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग, लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाएं जाने तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को जिला प्रशासन तथा नगर परिषद के तत्वावधान में नगर परिषद से विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान नगर परिषद सभापति श्री राकेश पाठक, जिला कलक्टर श्री नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित जिले के पार्षद, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी तथा मौजूद रहे। तिरंगा रैली में लगभग 2 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। महिला शक्ति ने भी लोगों को जागरूक किया।WhatsApp Image 2024 08 13 at 7.46.13 PM

रैली के शुभारंभ के अवसर पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत तिरंगा शपथ, तिरंगा वाहन रैली, तिरंगा मार्च सहित विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज का वितरण हर घर तिरंगा फहराने के लिए किया जायेगा। सभापति राकेश पाठक सहित जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने सभी से हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया।

तिरंगा रैली राजेंद्र मार्ग से अंबेडकर सर्किल ,गोल प्याऊ चौराहा , सूचना केंद्र भोपाल क्लब होते हुए निकाली गई। सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से सराबोर नजर आए। देशभक्ति धुनों पर लोग तिरंगे के प्रति अपना सम्मान दिखाते नजर आए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *