Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 11 at 7.20.42 PM 1

जिलेभर में उत्साह तथा उमंग से निकाली गई तिरंगा वाहन रैली, उमड़ा देशभक्ति का ज्वार

 

जिला कलक्टर नमित मेहता व एसपी राजन दुष्यंत ने हाथों में लहराया तिरंगा,
तिरंगा वाहन रैली का किया शुभारम्भWhatsApp Image 2024 08 11 at 7.20.42 PM 1

हर घर तिरंगा फहराएं, सभी को प्रेरित करें – जिला कलक्टर नमित मेहता

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा, 11 अगस्त। केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा निर्देशित और प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा वीसी में प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में जिले में रविवार को निकली तिरंगा वाहन रैली में उत्साह और देशभक्ति का ज्वार उमड़ा। जिला स्तर पर पुलिस लाईन से निकाली गई वाहन रैली का शुभारम्भ जिला कलक्टर नमित मेहता तथा जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत व सीईओ परिषद शिवपाल जाट ने हाथों में राष्ट्रीय गर्व ‘‘तिरंगा’’ लहराते हुए किया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विमल सिंह सहित जिले के एएसपी, एसएचओ, साईकिल प्रेमी, स्काउट गाइड और अन्य संभागियों ने जोश-खरोश से हिस्सा लिया और शहर में तिरंगा लिए देशभक्ति का ज्वार उमड़ा दिया। तिरंगा वाहन रैली पुलिस लाईन से शुरू होकर, अजमेरी तिराया होते हुए, कलेक्ट्रेट, सेशन कोर्ट चौराया, रेलवे स्टेशन, गोल प्याऊ चौराहा होते हुए सूचना केन्द्र पर सम्पन्न हुई।WhatsApp Image 2024 08 11 at 7.20.22 PM

तिरंगा वाहन रैली के शुभारम्भ के दौरान जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर को उल्लास और उमंग से मनाएं। 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं और अन्यां को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिले के हर घर पर तिरंगा लहराए और जिलेवासियों में गर्व की भावना का संचार हो इसी उद्देश्य के साथ यह तिरंगा वाहन रैली निकाली जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत दुष्यंत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को गर्व के साथ मनाएं, राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक को लहराएं और हर घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को गर्व के साथ सेलिब्रेट करें। इस दौरान सभी ने हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। सीईओ शिवपाल जाट ने बताया कि सोमवार 12 अगस्त को जनसहभागिता के साथ एक बड़ी तिरंगा दौड़ / मैराथन दौड़ की जाएगी।

नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी, शिक्षा अधिकारी योगेश पारीक, पुलिस विभाग से राजकंवर शेखावत, राजपाल, गजेन्द्र सिंह नरूका, शिवराज गुर्जर, जयसुल्तान कविया, नरेन्द्र जैन, अदिति चौधरी, रोहित सांखला और अन्य पुलिस के अधिकारी और जवान, स्काउट सचिव आयुष सैनी आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *