Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 05 at 4.50.53 PM

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा ₹ 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार किया गया, कब्जे से एक अदद अंगुठी (पीला धातू) बरामद

मीरजापुर पुलिस
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा वांछित/पुरस्कार घोषित/ईनामियां के अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है ।WhatsApp Image 2024 08 05 at 4.50.53 PM
उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना मड़िहान पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-05/2024 धारा 395,397,412,427 भादवि से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का ईनामियां वांछित अभियुक्त संजीत लाल पुत्र बब्बनलाल निवासी अकोढ़ा थाना दिनारा जनपद रोहतास बिहार को आज दिनांकः 05.08.2024 को थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत ददरा पहाड़ी पुलिया के पास से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त संजीत लाल उपरोक्त के पास से एक अदद अंगुठी (पीला धातू) बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
संजीत लाल पुत्र बब्बनलाल निवासी अकोढ़ा थाना दिनारा जनपद रोहतास बिहार, उम्र करीब- 42 वर्ष ।
विवरण बरामदगी —
1. एक अदद अंगूठी (पीला धातू) ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना मड़िहान मय पुलिस टीम ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *